शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने करनाल के बिजली निगम में कार्यरत एएलएम सचिन को 10000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि एएलएम सचिन बिजली निगम में जिला करनाल के नेवल में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है।
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।