फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर युवती से गैंग रेप

Wed, 23 Sep 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर सेंटर जा रही युवती का अपहरण कर सामूहिक  दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


महिला थाना इंचार्ज लक्ष्मी देवी ने बताया कि एक युवक ने 15 सितंबर को शिकायत दी थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक उसकी बहन को अगवा कर ले गए हैं। आरोपियों ने उसकी बहन की सेहली को भी अगवा करने का प्रयास किया था, लेकिन वह उनके चंगुल से बच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवती के मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगवा दिया। जांच में युवती के मोबाइल की लोकेशन नहर के पास स्थित खेतों की मिली।

 इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवती को बरामद किया। युवती ने बयान दर्ज कराए कि उसके साथ छह युवकों ने दुराचार किया है, लेकिन युवती किसी भी आरोपी युवक की पहचान नहीं बता पाई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने 19 सितंबर को शांतिनगर वासी सुभाष, गगन, एकता कालोनी वासी विकास, न्यू प्रेम नगर वासी मंगल और इश्मीत उर्फ शिवा को काबू किया। इस मामले में यूपी निवासी अमित फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें