फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: फूफा और उसके चचेरे भाई ने नौ साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती, CCTV फुटेज आई काम

Sat, 01 Apr 2023 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर बच्चे को बरामद किया है। मुख्य आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। कर्ज उतारने के लिए आरोपियों ने अपहरण कर वसूली की साजिश रची थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के जुंडला में फूफा ने ही 50 लाख की फिरौती के लिए नौ साल के बालक का अपहरण कर लिया। जब बालक घर पर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपहरणकर्ताओं तक पहुंची। फिर पुलिस टीम ने सेक्टर-4 से एक अपहरणकर्ता के चंगुल से बालक को छुड़ाया, जबकि मुख्य आरोपी फूफा फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची।

विज्ञापन


जुंडला निवासी रमनदीप ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसके नंबर पर शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे फोन आया। आरोपी ने कहा कि प्रीत-09 को जिंदा देखना चाहते हो तो 50 लाख रुपये दे दो। पैसे देने के बाद तुम्हारे बेटे को सुरक्षित भेज देगें। इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के नंबर को ट्रेस कर लोकेशन का पता लगाया।

सेक्टर-4 में आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने दबिश दी और अपहरणकर्ता विकास नगर गली नंबर-सात निवासी नवीन को दबोचा। उसके चंगुल से बालक को सुरक्षित बरामद किया गया, जबकि मुख्य आरोपी बालक का फूफा फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अनिल फाइनेंस का काम करता है और रिश्ते में बालक का फूफा है।
विज्ञापन


उस पर काफी कर्ज है, जबकि बालक के पिता जमींदार हैं। जुंडला में कई कालोनियां भी काटी हुई हैं। आरोपी अनिल और उसके चचेरे भाई ने मिलकर बालक के अपहरण की साजिश रची। इसके तहत आरोपी अनिल बच्चे को उसके घर से बहला-फुसलाकर करनाल लाया।

करनाल में लाकर आरोपी नवीन के हवाले कर दिया। आरोपी नवीन ई रिक्शा चलाता है। पहले तो काफी समय तक आरोपी ने बच्चे को अपने ई रिक्शा में घुमाया और बाद में बच्चे के पिता को फोन करके 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस द्वारा साइबर सेल व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा व फिरौती मांगने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को सोमवार को पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें