गांव बरसालु में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। गोली की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात रहा। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार टानक व कलीराम सगे भाई हैं।
दोनों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को जमीन को लेकर टानक की अपने भतीजे मीता के साथ कहासुनी हो गई और मीता ने गोली चला दी। गोली टानक के बाजू में लगी। उसे सरकारी अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौके पर तैनात है।