गांव कैमला में खेतों में सो रहे एक किसान की अज्ञात लोगों ने तेज हथियार
से गला रेतकर हत्या कर दी। किसान की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों से इसकी सूचना पुुलिस को दी। डीएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ
मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एफएसएल टीम नेे भी मौके से तथ्य
जुटाएं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव
कैमला वासी इंद्र कुमार (50) रोजाना की तरह रविवार रात को खाना खाने के बाद
खेतों में सोने के लिए चला गया। रात को गला रेतकर किसान की हत्या कर दी।
सोमवार सुबह किसान का बेटा सचिन दूध लेने के लिए खेतों में गया तो उसके
पिता लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर पड़े थे।
सचिन ने इस मामले की
सूचना पुलिस व परिजनों को दी। डीएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल
पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए
मौके पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगदीश मोर ने बताया कि गांव
कैमला में खेतों में एक किसान की हत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर
पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।