फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 किलो चूरापोस्त व आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
48 किलो चूरापोस्त व आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव काछवा स्थित राय फार्म से पुलिस ने एक व्यक्ति को 48 किलो चूरापोस्त और आधा किलो अफीम के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले पांच-छह सालों से नशा बेचने का कारोबार कर रहा था। पुलिस को भी इसके बारे में काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि काछवा गांव के पास राय फार्म पर आरोपी जसपाल सिंह उर्फ पाला मौत का सामान चूरापोस्त और अफीम बेचने का काम करता है। पुलिस ने कई बार आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी लेकिन पुलिस के हाथ हर बार खाली रहे। सीआईए टू इंचार्ज आजाद सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए एएसआई सिंघराज के नेेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन


टीम ने बुधवार दोपहर को छापामारी के दौरान गांव काछवा स्थित राय फार्म के पास खाली प्लाट में आरोपी जसपाल सिंह को स्विफ्ट कार के साथ खड़े देखा। पुलिस टीम को देखकर आरोपी घबरा गया। पुलिस की गाड़ी रुकते देखकर आरोपी गाड़ी लेकर भागने लगा। तभी पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। गाड़ी की तलाशी में पुलिस को 48 किलो. चूरापोस्त और आधा किलोग्राम अफीम मिली। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशा का सामान बेचने का कारोबार पिछले पांच छह सालों से कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एएसआई सिंघराज सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक दलबीर सिंह और एएसआई शैलेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें