धुंध में च्रक और बस की टक्कर, छह घायल
- फोटो : Amar Ujala
करनाल-असंध मुख्य मार्ग पर बस और ट्रक में आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा परिवहन करनाल डिपो की बस असंध से करनाल आ रही थी और वापस आ रहा था। धुंध के कारण जुंडला आशीर्वाद पैलेस के पास इन दोनों में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से बस चालक सहित 6 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोहरे के कारण यह घटना हुई है। इस एक्सीडेंट में बस के ड्राइवर ओमप्रकाश को गहरी चोटें लगी हैं। घायलों को उपचार के लिए करनाल अस्पताल में ले जाया गया है, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।