फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से बर्तन साफ करवाने के मामले ने पकड़ा तूल, तहसीलदार करेंगे जांच

Thu, 08 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध के गांव दुपेड़ी के प्राइमरी स्कूल में मिड डे मिल कर्मचारियों द्वारा छोटे छोटे बच्चों से बर्तन साफ करवाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद अब आला अधिकारियों ने मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में एसडीएम सुशील मलिक ने तहसीलदार अभिषेक बिबियान को मामले की जांच सौंप दी है। इसके तहत वीरवार को तहसीलदार स्कूल में जाकर मामले की जांच करेंगे। इस मामले में एसडीएम सुशील मलिक का कहना है कि अब मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच करवाई जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सोमवार को दुपेड़ी गांव के प्राइमरी स्कूल में मिड डे मिल कर्मचारियों द्वारा छोटे छोटे बच्चों से बर्तन साफ करवाने का मामला प्रकाश में आया। जब एक बच्चे के परिजन ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उसने बच्चों को बर्तन साफ करते पाया। जब बर्तन साफ करते हुए बच्चों की वीडियो बनाई तो अध्यापकों व मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं ने उसके साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ गाली गलौच करते हुए जाति सूचक शब्द कहे व उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। जिसके बाद अब एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार से करवाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें