फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को ईंट मारकर भागे

Thu, 28 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में पुलिस पीसीआर नंबर दो पर तैनात कर्मचारियों से झगड़ा करने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक सवार आरोपियों ने कांस्टेबल को ईंट मारकर मौके से फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में सदर बाजार वासी प्रिंस व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात के बाद रामनगर में दो युवक बाइक लेकर खड़े हुए थे। पीसीआर नंबर दो की वहां पर तैनाती थी और बाइक सवारों को खड़े होेने का कारण पूछा तो झगड़ा हो गया। आरोपी कांस्टेबल को ईंट मारकर घायल कर गए। और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें