फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवा पिलाकर किसान का किया अपहरण और उसकी जमीन नाम करवा हड़प लिए सात लाख रुपए, तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव लबकरी में एक किसान के साथ धोखाधड़ी कर उसकी जमीन अपने नाम करा और उसी के सात लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लबकरी गांव निवासी किसान विक्रम ने बताया कि उसके पास खेती के लिए 11 कनाल 7 मरले जमीन है। आरोपी दीना नाथ, टिका राम, वासीगण गांव लबकरी तहसील इंद्री जिला करनाल और प्रदीप कुमार उर्फ बंटी वासी गांव गढ़ी बीरबल तहसील इंद्री जिला करनाल के साथ उठ बैठ थी। इन आरोपियों ने पहले तो उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद जब उसकी आंखें खुली तो उस समय वह इंद्री तहसील में था। आरोपियों ने कोरे कागज पर उसके साइन करावा लिए और उसे यमुनानगर ले गए, वहां उन्होंने उसे कई दिन रखा और शराब पिलाते रहेे। इसके बाद उसे अंबाला के दोसड़का पीएनबी में ले गए वहां उसे डरा धमका कर उसका बैंक खाता खुलवाया और उसके खाते में 6.90 लाख रुपये जमा कराकर दोबारा से निकलवा लिए और उसकी जमीन भी हड़प ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें