फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की पांच टीमों ने अलग अलग पांच प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आयकर विभाग की पांच टीमों ने शुक्रवार को एक साथ अलग-अगल स्थानों पर पांच प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और देर रात तक कार्रवाई करते रहे। आयकर विभाग की टीम का जैसे ही बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पता चला तो उनमें हड़कंप मंच गया और विभाग की टीम पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

बता दें आयकर विभाग की संयुक्त आयुक्त डॉ. वंदना मोहिते के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। आयकर विभाग की पांच टीमें दोपहर को बस स्टैंड के सामने सतीश मिष्ठान भंडार, पुरानी मंडी में प्यारा सिंह दलीप सिंह फर्म, चौड़ा बाजार स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी, मेरठ रोड स्थित आरपीएम इंडस्ट्रीज तथा टिंबर मार्केट में स्थित इकजोत टिंबर संस्थान पर एक साथ पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के तीन दर्जन से अधिक अधिकारी और इंस्पेक्टर इस कार्रवाई में जुटे हुए हैं। इन टीमों में डॉ. वंदना मोहिते के अलावा आयकर अधिकारी सोहनलाल गर्ग, हरीश सेतिया, रेनू शर्मा, कविता बतरा, सुषमा, इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा, मीना, देवेंद्र अरोड़ा, मलकीत सिंह तथा नरेंद्र कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें