फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर शव नहर में फैंकर पुलिस को लापता की सूचना देने वाले पति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई है। जिसमें पति ने ही पहले पत्नी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया और फिर अगले दिन पुलिस को पत्नी के लापता होने की सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या की बात बताई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, लेकिन अभी तक पत्नी का शव बरामद नहीं हुआ है।

22 जनवरी को कुंजपुरा थाना में दी पत्नी की लापता की दी सूचना
पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर विरेंद्र राणा ने बताया कि गांव घीड़ निवासी संजीव ने 22 जनवरी को कुंजपुरा थाना में शिकायत दी कि 21 जनवरी की रात को उसकी पत्नी मंजू जो करीब 25 वर्ष की है। वह बिना बताये घर से चली गई है। उसका चार साल का बेटा घर पर ही है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच का दी थी।
विज्ञापन


ऐसे हुआ शक, तब पकड़ा गया आरोपी पति
इंस्पेक्टर विरेंद्र राणा ने बताया कि संजीव द्वारा शिकायत देने के बाद विवाहिता के पिता गांव ब्याना निवासी पाला राम व जीजा टींकू ने संजीव पर ही शक जाहिर किया। इसके बाद पुलिस ने पति संजीव पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसे पूछताछ की। इस दौरान वह संजीव के चेहरे पर डर नजर आ रहा था। जिससे पुलिस को भी संजीव पर शक हो गया। 23 जनवरी को पुलिस ने संजीव को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या कबूल ली।
विज्ञापन


कलसौरा के विशाल के साथ अवैध संबंध का था शक
पुलिस को आरोपी पति संजीव ने बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी मंजू के कलसौरा निवासी विशाल के साथ अवैैध संबंध थे। वह अक्सर उसके पास जाती थी। इस बात को लेकर उसका मंजू के साथ कई बार झगड़ा भी हुआ था। करीब दाई महीने पहले वह मायके से उसे पंचायत कर घर लेकर आया था लेकिन फिर भी वह विशाल के पास जाती थी। इसी कारण उसकी समाज में कान कट रही थी और बदनामी हो रही थी। 21 जनवरी की रात करीब दस बजे उसने पत्नी मंजू के हाथ पांव बांध दिए और उसके मुंह में कपड़ा ठुसकर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान उसने दमतोड़ दिया, तो एक पल्ली में लपटकर मंजू के शव को छिंके वाली बाइक पर रखा और नंगला रोडान के समीप नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें