फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह पेपर देने वाले दो फरार, तीन पर्ची के साथ पकड़े फ्लाइंग नें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थी खुलकर नकल कर रहे हैं। मंगलवार को भी फ्लाइंग ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में नकल के पांच केस पकड़े हैं। इनमें दो केस तो ऐसे थे। जिनमें दूसरे की जगह परीक्षा देने युवक पहुंचे हुए थे। पांचों विद्यार्थियों की फ्लाइंग ने यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दी है। मंगलवार को 12वीं कक्षा की भौतिकी और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा थी। रेलवे रोड स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल सेंटर में भी परीक्षा चल रही थी। परीक्षा शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद यहां बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग (विशेष उड़नदस्ता अध्यक्ष करनाल) पहुंची। फ्लाइंग टीम ने अलग-अलग कमरों में पहुंचकर बच्चों के एडमिट कार्ड, फोटो व अन्य जांच शुरू की। केंद्र में दो परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। सेंटर में फ्लाइंग के होने की जानकारी मिली, तुरंत कमरे में सीट छोड़ भाग निकले।

परीक्षा से पहले नहीं करते विद्यार्थियों की चेकिंग
परीक्षा केंद्र में हर रोज विद्यार्थी पर्ची के साथ नकल करते हुए पकड़े जा रहे हैं, इसका मुख्य कारण परीक्षा केंद्र में एंट्री करते समय विद्यार्थियों की चेकिंग नहीं हो रही है। तभी विद्यार्थी पर्ची के साथ नकल करते हैं। मंगलवार को जिले में तीन जगह पर्ची से परीक्षा देते हुए भी विद्यार्थी फ्लाइंग की पकड़ में आए हैं। बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ने रेलवे रोड स्थित एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल-21 सेंटर व बलदेव जन सेवा दल स्कूल में एक-एक और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलसौरा में इंद्री एसडीएम फ्लाइंग ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। तीनों जगह परीक्षार्थी पर्ची से परीक्षा कर रहे थे। फ्लाइंग ने इनके केस बनाकर बोर्ड को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन परीक्षार्थी पर्ची से नकल करते हुए पकड़े गए। इसके अलावा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंटर से दो परीक्षार्थी किसी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। यहां फ्लाइंग की दस्तक का पता चलते ही दोनों आंसर शीट छोड़ भाग गए बाकी सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। -बहादुर सिंह, सुपरींटेंडेंट, हरियाणा बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें