फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद और एडवोकेट से पिस्तौल दिखाकर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नीलोखेड़ी (करनाल)। बीती रात वार्ड दो के पार्षद मोहित मल्होत्रा और एडवोकेट राजेश शर्मा से तीन नकाबपोश युवकों द्वारा कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर वरना कार छीनने का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीबन 9.30 बजे हुई इस वारदात के बाद नीलोखेड़ी के लोग भी सहमे हुए हैं। नकाबपोशों ने हाथापाई करते हुए मोहित मल्होत्रा की कार सहित मोबाइल, नकद राशि और बैंक के एटीएम कार्ड आदि भी लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहित मल्होत्रा व राजेश शर्मा ने बताया कि वह रात को रॉयल होटल में खाने का आर्डर करने के बाद होटल के बाहर अपनी कार में बैठे थे। इसी दौरान, तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हेें घर लिया और कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर कार से उतरने के लिए कहने लगे। इसके चलते, नकाबपोश युवकों से काफी देर तक हाथापाई भी होती रही। बकौल मोहित मल्होत्रा नकाबपोश स्वयं को पटियाला सीआईए के कर्मचारी बता रहे थे। इसी दौरान, काफी देर तक चली हाथापाई के दौरान नकाबपोश युवकों के चुंगल से किसी तरह छूटकर भागे राजेश शर्मा द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके चलते, नकाबपोश युवक कार व नकद राशि सहित एटीएम कार्ड आदि लेकर मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें