फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से चोरी की बाइक पर फर्जी का नंबर लगाकर चला रहा आरोपी, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर में एक साल से चोरी की स्प्लेंडर बाइक पर प्लेटिना बाइक का नंबर लगाकर चला रहे आरोपी को पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर में एक की नंबर की दो बाइकें चल रही हैं इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस के कंट्रोल रूम से प्लेटिना बाइक मालिक विक्रममान निवासी घोघड़ीपुर गांव के पास ऑनलाइन चालन पहुंचा। उस चालान में जो बाइक थी वह स्प्लेंडर थी। विक्रममान ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शिकायत भी दी थी कि उसकी बाइक का नंबर लगाकर एक अन्य व्यक्ति स्प्लेंडर बाइक चला रहा है। यह मामला जब एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सेक्टर-7 से चोरी की थी बाइक, अनुमान से लगाया था नंबर
एंटी ऑटो थेफ्ट टीम के इंचार्ज रोहताश ने बताया कि जब उनके संज्ञान में यह मामला आया कि एचआर 05टी 2596 नंबर की दो बाइक शहर में चल रहीं हैं तो उन्होंने ने 27 जून को शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की तो देवी लाल चौक पर उन्होंने आरोपी विक्की शर्मा निवासी कलंदरी गेट करनाल को चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ पकड़ लिया, जिसपर एचआर 05टी 2596 नंबर की प्लेट लगी थी। आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने एक और बाइक चोरी की वारदात को कबूला, वह बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी ने स्प्लेंडर बाइक 2018 में सेक्टर-7 से चोरी की थी। इस संबंध में मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले दी थी शिकायत, अब पकड़ा चोर को
घोघड़ीपुर निवासी विक्रम मान ने बताया कि 18 जून 2018 उसके पास ऑन लाइन चलाना घर पहुंचा, जिसमें उसकी प्लेटिना बाइक का नंबर स्प्लेंडर बाइक पर लगा हुआ था और उसे कोई अन्य व्यक्ति चला रहा था। चालान देखते ही वह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में गया और पूरा मामला बताया कि नंबर उसकी बाइक का है लेकिन उसकी बाइक प्लेटिना है और व्यक्ति उसकी बाइक का नंबर अवैध रूप से प्रयोग कर रहा है। उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन पुलिस ने काई कार्रवाई नहीं की और 25 जून को दोबारा उसी बाइक की फोटो वाला चालान घर भेज दिया। वह दोबारा पुलिस से मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें