फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश पुलिस की हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। हाईवे पर कोहंड के पास उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यूपी पुलिस मनी माजरा से युवक को काबू में कर उत्तर प्रदेश वापस जा रही थी। युवक पर संभल जिले के गांव शाहपुर से एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज था। पुलिस ने युवक व नाबालिग लड़की को मनी माजरा से काबू किया था। घरौंडा पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीते मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के जिला संभल के थाना रजपुरा थाने में तैनात एसआई रामपाल सिंह, सिपाही मो. अबरार, जयबीर व महिला सिपाही लक्की रानी बोलेरो गाड़ी में तुमरिया घाट निवासी धर्मबीर व नाबालिग लड़की को काबू कर उत्तर प्रदेश वापस जा रहे थे कि कोहंड के पास आरोपी युवक धर्मबीर को एक कार ने कुचल दिया। लहूलुहान अवस्था में घरौंडा अस्पताल में लाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने युवक की साजिशन हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घरौंडा पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गांव तुमरिया घाट निवासी धर्मबीर पास के ही गांव शाहपुर की एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसके खिलाफ, संभल जिले के रजपुरा थाने में एफआईआर क्रमांक 229 के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों की तलाश में पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नाबालिग को लेकर चंडीगढ़ इलाके के मनी माजरा में है। रजपुरा थाना पुलिस ने मनी माजरा में दबिश दी और लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस लड़की सहित आरोपी को लेकर वापस उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

यूपी पुलिस की लापरवाही आई सामने
नाबालिग लड़की को बरामद और युवक को काबू कर वापस उत्तर प्रदेश लेकर जा रही पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि कोहंड के पास उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी को अकेले खुले खेतों लघुशंका क्यों जाने दिया? जबकि बोलेरो गाड़ी में पुलिस के चार जवान बैठे रहे। सवाल यह भी उठता है कि आरोपी को लघुशंका के लिए जाना था तो यूपी पुलिस ने हाईवे पर बने पैट्रोल पंप या होटल ढाबों की सहायता क्यों नहीं ली? प्रथम दृष्टि जांच के दौरान सामने आया कि पुलिस गाड़ी में बैठी रही और आरोपी को खुले में लघुशंका के लिए जाने दिया गया। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस पर अपने आप में कई सवाल खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन


कार की हो गई पहचान
मामले की जांच कर रहे एएसआई चंदन सिंह ने बताया कि लघुशंका करने के बाद आरोपी धर्मबीर जब सड़क क्रॉस कर रहा था तो गलत दिशा में आ रही स्विफ्ट कार जिसका क्रमांक एचआर 03 एल/0133 ने युवक को टक्कर मारी और युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी गई है। चंदन सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों को लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें