फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर पिस्तौल लगा डिस्टलरी के कर्मियों से लूटे पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। कलेक्शन लेकर वापस डिस्टलरी जा रहे कैशियर और चालक को बंधक बनाकर पांच हथियारबंद बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए। तीन बाइकों पर आए बदमाशों ने दोनो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। वारदात वीरवार रात दो बजे की है।
विज्ञापन

बता दें कि इंद्री के गां चौगावा के पास डिस्टलरी है। पुलिस को दी शिकायत में डिस्टलरी के जीएम अर्जुन शर्मा ने बताया कि कंपनी के कैशियर परविंद्र सिंह व ड्राइवर राजेंद्र सिंह कलेक्शन लेने के लिए वीरवार को फरीदाबाद और गुड़गांव गए थे। पैसे एकत्रित करने के बाद रात करीब 2 बजे वे वापस डिस्टलरी आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव उमरपुर के समीप पहुंची तो तीन बाइक सवारों ने गाड़ी को रोक लिया। इस पर चालक गाड़ी के शीशे नहीं खोले तो बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिये और चालक और कैशियर पर पिस्तौल तान दी। दोनों से मारपीट के बाद बदमाशों ने डिग्गी में रखे पांच लाख रुपये लूट लिए और बाद में मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। इस बारे में एसआई शेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें