फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबोपुरा के समीप जीटी रोड क्रास कर रहे एएसआई को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर कंबोपुरा के समीप देर शाम को एक ट्रक चालक ने एक एएसआई को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही एएसआई सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसने दमतोड़ दिया। मधुबन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसा के गांव साहूबाला निवासी संदीप ने बताया कि उसका चाचा एएसआई सुभाष चंद्र मधुबन पुलिस अकादमी में कोर्स पर आया हुआ था, इससे पहले वह जींद में कार्यरत था। उसका चाचा कई दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार देर शाम को उसका चाचा सुभाष चंद्र कंबोपुरा के समीप जीटी रोड क्रास कर रहा था। इस दौरान एक ट्रक चालक ने उसके चाचा को टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें