घरौंडा (करनाल)। नेशनल हाईवे पर कोहंड के समीप एक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटते हुए ग्रिलों को तोड़ती हुई सर्विस लेन पर पहुंच गई। कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक बूथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैफिक बूथ पुलिस कर्मचारी राजिंद्र ने बताया कि शाम लगभग छह बजे एक कार घरौंडा से पानीपत की तरफ से जा रही थी। कोहंड के पास कल्याण पैट्रोल पंप के सामने कार चालक ने कार का संतुलन खो दिया। जिसके बाद गाड़ी ने हाइवे पर कई पलटी खाई और वह हाइवे की साइडों में लगी लोहे की जालीनुमा ग्रिलों को तोड़ती हुई सर्विस लेन पर पहुंच गई। कार में लगभग चार लोग सवार थे। जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अन्य को मामूली चोटे आई। बताया जा रहा है घायल गढ़ी मुल्तान गांव के रहने वाले है। जिनका नाम अमित व अनिल बताया जा रहा है।