फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर चालक को पिस्टल प्वाइंट पर बंधक बनाकर, मारपीट कर लूटने वालो मुख्य आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मूनक क्षेत्र में 18 दिन पहले ऐंचला निवासी बलिंद्र को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को सीआईए-2 टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है ताकि अन्य आरोपियों व लूटे हुए सामान को बरामद कर सके। इस मामले का खुलासा सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन लाल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। सीआईए-2 जांच अधिकारी एसआई शिवकुमार ने बताया 8 नवंबर को घरौंडा थाना में ऐंचला निवासी बलिंद्र ने शिकायत दी थी कि बोहली पानीपत रिफाइनरी से वह अपने टैंकर में तेल डलवाकर अपने घर ऐंचला की ओर आ रहा था। मूनक नहर हेड के समीप पहुंचते ही आरोपी गगसीना निवासी देवेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ गाड़ी में आया और उसके कैंटर के सामने रोक दी और पिस्टल प्वाइंट पर लेकर उसे टैंकर से नीचे उतार लिया और उसे बंधक बनाकर गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद वे उसे गगसीना के क्षेत्र में खेत में बने एक कमरे में ले गए वहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी सोने की अंगूठी, पर्स, 15 हजार रुपए छीन लिया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। इतना ही नहीं फिर आरोपी ने कहा कि यदि उसे यहां अपना टैंकर चलाना है तो उन्हें 40 हजार रुपए महीना देने होंगे। इसके बाद यह मामला सीआईए-2 को दिया गया। जांच अधिकारी एसआई शिवकुमार ने 26 नवंबर को मुख्या आरोपी गगसीना निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। अभी अन्य आरोपी नवीन वासी नडाना जिला जींद सहित अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


ऐंचला निवासी की शिकायत पर आरोपी को भरना पड़ा था ढाई लाख का जुर्माना
जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी देवेंद्र ने बताया कि शिकयत कर्ता ऐंचला निवासी बलिंद्र की शिकायत करने पर उसे उसका तेल का टैंकर पकड़ा गया था और उसे जुर्माने के ढाई लाख रुपये भरने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें