फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबत्ती कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक के पेट में मारी गोली, 20 हजार और मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बदमाशों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अब बदमाश सरेआम सड़कों पर भी वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। शनिवार देर रात को इंद्री लाडवा रोड पर गांव नौरता के समीप बेस्ट फूड राइस मिल से पहले लाल बत्ती कार में सवार बदमाशों ने ट्रक को रोक कर चालक और परिचालक से मारपीट की। इसके बाद मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी लूटने के बाद एक चालक को गोली मारकर फरार हो गए। चालक गंभीर हालत में करनाल के एक अस्पताल में दाखिल है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो टीमों का गठन कर जांच तो शुरू कर दी है लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ट्रक में सवार दूसरा चालक डरा हुआ है। उससे अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जींद के गांव डिडवाड़ा निवासी राजेश ने बताया कि उसका भाई नरेश रात को ट्रक लेकर सहारनपुर के लिए निकला था। उसके साथ दूसरा ड्राइवर जगबीर उर्फ सीटू था। उन्हें करनाल से इंद्री, यमुनानगर होकर सहारनपुर सेब लोड करना था। रात को करीब डेढ़ बजे जब वह करनाल-इंद्री-लाडवा रोड पर नौरता गांव के समीप बेस्ट फूड राइस मिल के समीप पहुंचे तो लाल बत्ती लगी एक कार ट्रक को ओवरटेक कर आगे आई और ट्रक को रुकवा लिया। उसके भाई ने सोचा की और अधिकारी हैं, लेकिन कार से उतरे बदमाशों ने उसके भाइयों के साथ पहले तो मारपीट की। उनके मोबाइल व करीब 20 हजार रुपये छीन लिए और फिर उसके भाई को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई के साथ जा रहे दूसरे चालक जगबीर ने उसके भाई को अस्पताल में दाखिल कराया।
दोपहर तक वारदात की जगह को तलाशती रही पुलिस
रात को ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर लूट पाट करने के मामले में दोपहर तक पुलिस की सीआईए व इंद्री थाना पुलिस को यहीं नहीं पता चल रहा था कि यह वारदात किस जगह पर हुई है। क्योंकि ट्रक चालक की हालत गंभीर होने पर वह कुछ बता नहीं सका। वहीं दूसरे चालक ने पुलिस को समौरा गांव के समीप बता दिया लेकिन यह वारदात नौरता गांव के समीप बेस्ट फूड राइस मिल के समीप हुई थी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मं आग लगाने व लूटने वालों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
20 दिन पहले पेट्रोल पंप में लगाई थी आग, आरोपी फरार
22 जुलाई तड़के 12.55 बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने कैथल रोड शिव कॉलोनी स्थिति सरस्वती पेट्रोल पंप को उड़ाने के लिए पेट्रोल पंप की मशीन में आग लगा दी थी। पुलिस अभी तक इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो चुकी है।
बदमाशों ने लूटा था पेट्रोल पंप, ड्राइवर को मारी थी गोली
27 जुलाई की रात को नमस्ते चौक स्थित सक्षम पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने सेल्समैन से पहले तो पिस्तौल दिखाकर 22 हजार रुपयों से भरा बैग छीना और फिर जाते हुए एक ड्राइवर को गोली मार दी थी। इन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है पुलिस।
पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप को लूट कर भागे थे बाइक सवार बदमाश।
28 जुलाई रविवार शाम करीब सात बजे घरौंडा में पूर्व विधायक रेखा राणा के पेट्रोल पंप पर मैनेजर पर पिस्तौल तानकर बाइक सवार दो बदमाश 70 हजार रुपये लूटकर ले गये थे। हालांकि पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने बाइक पर सवार होकर बदमाशों का भी पीछा किया लेकिन बदमाश पानीपत की और दौड़ गये।
सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
इस मामले में सीआईए सहित दो टीमें जांच कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। घायल ड्राइवर के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात के बारे में चालक की बता पाएगा। - सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, इंद्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें