जीटी रोड पर कोहंड के समीप राजिंद्रा ढाबा के सामने खराब खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। कार में सवार यमुनानगर निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। वे दिल्ली से वापस यमुनानगर आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से दूर किया। क्योंकि हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था।
घरौंडा थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि यमुनानगर निवासी विशाल कुमार (42 वर्ष) व उसके पिता चंद्रमोहन (80 वर्ष) कार में सवार होकर शनिवार को दिल्ली में रिश्तेदार के घर गये थे। रविवार दोपहर को करीब ढाई बजे वह दिल्ली से वापस करनाल आ रहे थे। कोहंड जीटी रोड पर सड़क के बीच में एक खराब ट्रक खड़ा था। उनकी कार ट्रक के पीछे टकरा गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। राहगीरों की सहायता से दोनों पिता पुत्र को कार से निकाल कर उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिनका पोस्टमार्टम करा दिया है।
क्रेन की सहायता से कार में फंसे पिता के शव को निकाला
इस दर्दनाक हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त कार में बुजुर्ग चंद्रमोहन का शव फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से शव को बाहर निकाला। इसी तहर चंद्रमोहन के बेटे के शव को भी पुलिस ने बाहर से निकाला।