फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप: वारदात दो, बदमाश वही, पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के मामले में पुलिस बदमाशों के काफी करीब पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही गिरोह के हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने पानीपत और सोनीपत में भी वारदात को अंजाम दिया हुआ है। पुलिस का दावा है कि बदमाश इससे पहले भी कई बार इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जुलाई माह में दो पेट्रोल पंपों पर लूट हुई। इसके साथ ही कैथल रोड स्थित एक पंप को आग लगाने की कोशिश भी की गई। इन वारदातों से नाराज होकर जिलेभर के पेट्रोल पंप संचालकों ने बैठक कर अल्टीमेटम दिया था। पंप संचालकों ने पुलिस को चेताया था कि अगर जल्द ही बदमाशों को काबू नहीं किया गया तो वे हड़ताल करेंगे और सरकारी वाहनों को तेल देना बंद कर देंगे। व्यापारियों ने सरकारी गाड़ियों को तेल देना बंद भी कर दिया था। हालांकि, तीन अगस्त को दोबारा से पेट्रोल पंप संचालकों ने बैठक की और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद पंप संचालकों को सीएम मनोहर लाल के साथ ही बैठक कराई गई थी। पुलिस की अलग अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है। साथ ही सभी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अलग अलग बदमाश नहीं हैं, बल्कि वे ही बदमाश हैं जिन्होंने पहले करनाल और बाद घरौंडा में पंप लूटा। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि ये कोई सामान्य बदमाश नहीं है, बल्कि इससे पहले भी सोनीपत व पानीपत में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
ये हुई वारदातें
- 28 जुलाई को घरौंडा की पूर्व विधायक रेखा राणा के पेट्रोल पंप से हजारों रुपये लूटे।
-27 जुलाई को नमस्ते चौक स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 22 हजार लूटे, भागते ट्रक डाइवर की टांग में मारी गोली।
-22 जुलाई की रात 12.55 बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने कैथल रोड शिव कॉलोनी स्थिति सरस्वती पेट्रोल पंप को उड़ाने के लिए पेट्रोल पंप की मशीन में आग लगा दी थी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पंप संचालक
इस बारे में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामकुमार कल्याण का कहना है कि सीएम और एसपी ने आश्वासन दिया था कि बकाया राशि जल्द आ जाएगी। फिलहाल उसका प्रोसेस चल रहा है। इसके साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर भी एसपी ने आश्वासन दिया था। हमें उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक समाचार मिलेगा। अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा से बैठक की जाएगी।
पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के मामलों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें छापा मार रहीं हैं। कई स्थानों पर पूछताछ भी की गई है। सीसीटीवी और अन्य दस्तावेजों से बात तो सही है कि दोनों वारदातों को अंजाम एक ही गैंग के बदमाशों ने अंजाम दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें