फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन परमात्मा से मांग रहे थे दुआ बनी रहे सिया-शिवानी की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीसिंह पुरा गांव में रविवार दोपहर तीन बजे पांच वर्षीय बच्ची शिवानी खेलते समय घर के पास 50 फीट गहरे बोरवैल में भी गिर गई। इसकी जानकारी पर परिजनों के साथ ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। विधायक के साथ ही डीसी, एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्ची को सही सलामत निकालने के लिए देर रात दो जेसीबी से बोरवेल के आसपास खुदाई शुरू की गई। प्रशासनिक अमला जहां बच्ची को बोरवेल से निकालने की जद्दोजहद में लगा था, वहीं परिजन उसकी सलामती की दुआ मांग रहे थे। शिवानी की छोटी बहन तीन वर्षीय सिया को देखकर सभी कह रहे थे कि शिवानी सलामत निकल आए और सिया-शिवानी की जोड़ी बने रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरीसिंह पुरा निवासी रवि चाय की दुकान चलाते हैं। उनके घर के पास ही बोरवैल है। इस बोरवैल में रवि की पांच साल की बेटी शिवानी रविवार दोपहर तीन बजे गिर गई। खेत से लौटी दादी मना ने उसको आवाज दी तो वह कहीं नहीं दिखी। इस पर शिवानी की तलाश शुरू की गई। साढ़े नौ बजे पता चला कि बच्ची बोरवेल में गिर गई है। इस पर परिजनों के साथ ही तमाम गांव वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर विधायक, डीसी, एसपी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। दो जेसीबी से बोरवेल के आसपास खुदाई शुरू कर दी गई।
बच्ची की लोकेशन जानने को लगाए सीसीटीवी कैमरे
बोरवेल के अंदर गिरी बच्ची की लोकेशन जानने के लिए मौके पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। साथ ही ऑक्सीजन भी बोरवेल में पहुंचाई जा रही थी। रेस्क्यू आपरेशन आधी रात तक जारी रहा। विधायक हरविंदर कल्याण ने बताया कि बच्ची को सही सलामत बोरवेल से निकालने के लिए प्रशासन पूरी मशक्कत के साथ लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें