फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रिकेट वीड नागेश ने छह विकेट से जीता मुकाबला

Thu, 27 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट मारता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निशान पब्लिक स्कूल की ओर बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। 10 टीमें भाग ले रही हैं। तीन करनाल, एक पानीपत, एक कैथल, दो चंडीगढ, एक अंबाला व एक कुरुक्षेत्र की टीम है। पहले दिन प्रताप्त क्रिकेट अकादमी व क्रिकेट वीड नागेश के बीच खेला गया। क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने मेजबान टीम को छह विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप्त क्रिकेट अकादमी ने 10 विकेट खोकर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने 35.5 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें टीम के विहान ने 108 बॉल पर 111 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई व प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम किया। वहीं मेजबान टीम की ओर से गर्व ने 71 बॉल पर 70 की पारी खेली। गेंदबाजी में क्रिकेट वीड नागेश की टीम से अगस्त्य ने आठ ओवर में 41 रन देकर चार विकेट अपने नाम की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें