फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रिकेट वीड नागेश ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

Sun, 22 Mar 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
यर ऑफ द मैच साना को सम्मानित करते मुख्य अतिथि स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ठाकुर धूम सिंह की स्मृति में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन राजेश नाठक क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीड नागेश के बीच निशान पब्लिक स्कूल में मुकाबला हुआ। क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश पाठक क्रिकेट अकादमी की टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने 27.1 ओवर में 182 रन बना कर मुकाबला अपने नाम किया। राजेश पाठक क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज तानिया राठौड़ ने 91 गेंदों पर 60 रन बनाए। क्रिकेट वीड नागेश की टीम की बल्लेबाज साना देसवाल ने 71 गेंदों पर 58 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें