फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 6 दिन 16 टीमों के बीच होगा मुकाबला

Sun, 16 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 6 दिन 16 टीमों के बीच होगा मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ऊंचा समाना क्रिकेट क्लब की ओर से शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। पूर्व सरपंच निशांत राणा ने बताया कि छह दिवसीय टूर्नामेंट में हर मैच 20-20 ओवरों का रहेगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा हैं। इससे न केवल स्वास्थ्य ठीक रहता है, बल्कि अनुशासन और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। खेलों से शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदरुस्त रहते हैं। खेल हमारे मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का माध्यम भी हैं। नीरज, गोवर्धन, वीरभान, वेनु राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें