करनाल। ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल और राजेश पाठक क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ। क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल ने 112 रन से मैच अपने नाम किया।
कोच उधम राणा ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल की टीम ने 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर पूरी प्रतियोगिता का सबसे बड़ा स्कोर 279 बनाया। जवाब में राजेश पाठक क्रिकेट अकादमी की टीम 38.1 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई। राजेश पाठक क्रिकेट अकादमी की बल्लेबाज तानिया ने 112 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।
विज्ञापन
क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल की टीम की गेंदबाज रीता ने छह ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।