संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खेल नर्सरियों के लिए हुए ट्रायल में सोमवार को कर्ण स्टेडियम में 22 खेलों के लिए करीब 750 खिलाड़ियों का चयन हुआ। प्रशिक्षण देने के लिए विभाग की ओर से 30 कोच नियुक्त किए गए हैं।
जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि बॉक्सिंग व फुटबॉल के खिलाड़ी ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि जून व जुलाई महीने में होने वाली जिला व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हर कोई अभ्यास शुरू कर देगा। जल्द से जल्द खिलाड़ियों को नए खेल उपकरण भी दे दिए जाएंगे।