फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जोहड़ किनारे श्मशान... गंदे पानी से गुजरती है अंतिम यात्रा

विज्ञापन
 इंद्री डिपो जनेसरों में तालाब के गंदे पानी में से निकल कर शमशान घाट में किया जाता है अंतिम संस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। जनेसरो डिपो गांव के जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जोहड़ के पानी से होकर लोगों को शवयात्रा में शामिल होना पड़ता है। मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए गंदे पानी से ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पैदल जाना पड़ता है।
गांव का मुख्य श्मशान घाट जोहड़ से घिरा है। शवयात्रा के दौरान ग्रामीणों को घुटने तक गंदे, बदबूदार पानी से गुजरना पड़ता है। हाल ही में श्मशानघाट में पानी भरा होने से गांव के मेनपाल का अंतिम संस्कार सड़क के साथ की खाली जमीन पर करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जोहड़ के आसपास पक्का रास्ता, नाले का निर्माण, श्मशान घाट पर शेड, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ पानी की सुविधा व जलभराव दूर करने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समाधान न हुआ तो वे विधायक व सरपंच के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
डिपो जनेसरो व जनेसरो गांव की पंचायत एक ही है। डिपो जनेसरो में लगभग 750 वोट हैं। पंचायत के कुल 11 सदस्यों में से 8 जनेसरो से और 3 धमनहेरी गांव से चुने जाते हैं।

बारिश में और बिगड़ जाते हैं हालात
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीण राजकुमार, देसराज, बंसी लाल, राकेश, वरिन्दर, राजन, रायसिंह, संतराम व अशोक कुमार का कहना है कि श्मशानघाट आने का एक ही रास्ता है। जलभराव की समस्या के निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इनका कहना है
- नेता वोट मांगने के लिए तो जरूर आते हैं लेकिन जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं होता- रणबीर सिंह
- समस्या को लेकर विधायक रामकुमार कश्यप से मिले थे। कई चक्कर लगाने के बद भी समाधान नहीं हुआ- जसविंदर

जल्द कराएंगे समस्या का समाधान
जोहड़ से पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। पानी की निकासी के लिए इंजन व मोटर भी लगवाई हैं। ग्रामीणों से फसल कटाई के बाद खाली खेत में पानी निकासी की अपील की है। शीघ्र ही आसपास के बरसाती नालों में पानी निकासी करने देने की मांग करेंगे। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।- जगदीप सिंह, सरपंच, जनेसरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें