फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुल्हनों के फुटवियर में स्नीकर्स का बढ़ा क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्ण बाजार में युवतियों और दुल्हनों के लिए खास तरह के सैंडल और ब्राइडल फुटवियर के डिजाइन पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और बाजार में खरीदारी जोरों पर है। युवतियां, महिलाएं और दुल्हनें लहंगे, चूड़ियां, मेकअप का सामान व जूते, सैंडल खरीदने में जुटीं हैं। कर्ण बाजार में युवतियों और दुल्हनों के लिए खास तरह के सैंडल और ब्राइडल फुटवियर के डिजाइन आए हैं। हर दुल्हन और फैशन पसंद युवतियां लहंगे और एथनिक वियर के साथ कुछ खास पहनना चाहती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई तरह के फुटवियर बाजार में ट्रेंड कर रहे हैं। इस बार दुल्हनों के फुटवियर में पारंपरिक जूती से लेकर माॅडर्न स्नीकर्स क्रेज में है।
पहले दुल्हनें लहंगे पर चमकीले सैंडल पहनती थीं, लेकिन आज के दौर में ज्यादातर दुल्हनें जूते की तरह दिखने वाले पिंक और लाल रंग में स्नीकर्स पहनना पसंद कर रही हैं। स्नीकर्स की कीमत की शुरुवात 700 रुपये से है जिसमें दुल्हनों के लिए एंब्रॉयडरी वाले स्नीकर्स जो काफी आकर्षक लुक के साथ-साथ आरामदायक भी होता है, वहीं गोल्ड और सिल्वर स्नीकर्स जो दुल्हनों को रॉयल लुक देते हैं इनकी कीमत 800 रुपये से शुरू है। इसके अलावा फ्लोरल डिजाइन वाले स्नीकर्स जो फूलों के डिजाइन में बने होते हैं यह फुटवियर पारंपरिक और मॉडर्न लुक दोनों ही देते हैं जिनकी कीमत 1500 से शुरू है।
विज्ञापन


युवतियां बाजार में पार्टी लुक के लिए पैंसिल हील, प्लेटफॉर्म हील, लोफरस, ब्लॉक हील, कोल्हापुरी स्लीपर्स और रेशम के धागे से बनीं जूतियां और जरी वाली सैंडल की मांग कर रही हैं। पंजाबी, राजस्थानी और पांरपरिक लुक देने वाली जूतियों की कीमत 300 रुपये से शुरू है। हील वाली सैंडल 600 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन



महिलाओं और युवतियों की पसंद का रख रहे ध्यान
दुकानदार कर्ण जैन ने बताया कि इस समय शादी के ट्रेंड में दुल्हनों द्वारा सबसे ज्यादा स्नीकर्स खरीदे जा रहे हैं क्योंकि यह आज के समय में आकर्षक लुक के साथ-साथ पैरों को आराम भी देते हैं। युवतियां अपने लिए फॉर्मल और स्टाइलिश लुक देने के लिए मैजेंटा, ब्राउन, मेहरून और काले रंग के सैंडल खरीद रही हैं इसके अलावा इस मौसम में स्नीकर्स ने महिलाओं और युवतियों में खास जगह बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें