फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भट्ठों पर सख्ती बढ़ेगी, बंधुआ मजदूरी पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में बंधुआ मजदूरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एडीसी डॉ. राहुल रईया ने ईंट भट्ठों सहित सभी संभावित स्थानों पर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कहीं भी बंधुआ मजदूरी मिलने पर बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में विजिलेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। एडीसी ने ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों की स्थिति पर विशेष चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए, क्योंकि यह उनका संवैधानिक अधिकार है। बैठक में सहायक श्रम आयुक्त दलबीर सिंह, हरियाणा भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद गुप्ता, श्रमिक एसोसिएशन के प्रधान जंग बहादुर, लेबर इंस्पेक्टर सुरेश, भावना व गजराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें