फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश से राहत के बाद दोहपर में उमस ने सताया

Thu, 27 Aug 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बादलवाई से बुधवार को ऐसा रहा शहर का मौसम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। एक दिन पहले मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया। सुबह धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी महसूस हुई जबकि रात का मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला रहा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। वहीं, जिले के व्यासपुर में शाम को तेज बारिश हुई। बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकलने के बाद गर्मी बढ़ने लगी। हालांकि, दोपहर में बादलवाई से लोगों को तेज गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। इस दौरान करीब नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। शाम को आसमान में फिर से बादल छा गए और हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। दो दिन बाद बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं जबकि शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में फिर से कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें