फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस धर्मबीर सिंह फहराएंगे तिरंगा

Sun, 26 Jan 2014 12:02 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव धर्मवीर सिंह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के जिलास्तरीय आयोजन में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वह सभी प्लाटून का खुली जीप में सवार होकर निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी डीसी एनके सोलंकी ने दी। उधर एसपी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि जिले भर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया है। जिले भर में 350 से अधिक जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि आम जन भी पुलिस का सहयोग करे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन


कुष्ठ आश्रम में होगा आयोजन
सेवा संघ संस्था की ओर से संचालित सिरटा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में संस्था के सौजन्य से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। संस्था के महासचिव शिव शंकर पाहवा ने बताया कि वर्ष 2001 में इस सेवा आश्रम की स्थापना की थी। तब से लेकर अब तक हर वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन इस आश्रम में किया जाता है। कार्यक्रम में शहर के चरम रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें