फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर को साढ़े आठ लाख का अनुदान

Sun, 26 Jan 2014 12:00 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के लोक निर्माण व उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को गुग्गा माड़ी मंदिर में 7,50,000 रुपये की लागत से बने हॉल का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि अन्न का दान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि गुग्गा माड़ी सुधार समिति कई साल से परोपकार का कार्य कर रही है, जो सराहनीय है।
विज्ञापन


प्रतिदिन भोजन करवाने के साथ-साथ मंदिर निर्माण का कार्य साथ-साथ करने वाली यह समिति वास्तव में अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने गुग्गा माड़ी मंदिर सुधार समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस समिति ने इस क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

लोकनिर्माण मंत्री ने गुग्गा माड़ी सुधार समिति को तीन कमरों के निर्माण और फर्श के लिए 8,66,000 रुपये देने की घोषणा की। गुग्गा माड़ी सुधार समिति के टेक चंद ने लोक निर्माण मंत्री का स्वागत किया और कार्य की रूपरेखा बताई। मंच का संचालन शिव कुमार ने किया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिड्ढा, नगर परिषद अध्यक्ष श्री रामनिवास मित्तल, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, सुरेंद्र रांझा, रणवीर सैनी, बहादुर सैनी, डा. श्याम साहनी, रणधीर राणा, जयपाल शर्मा, रवि जैन, वेद प्रकाश, सुभाष जवाहरा, सत्यवान काला शेरगढ़, धर्मवीर सैनी, रामपाल चहल एडवोकेट, बृज मोहन गुप्ता, सुमेर चंद, रामनिवास गर्ग, भीम सैनी, ओमप्रकाश, श्याम सुंदर, राकेश गर्ग, सुशील गुप्ता, सुरेश बिंदलिश, रामनिवास शर्मा, पाला राम नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें