फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय पर तेजधार हथियार से हमला, 40 टांके लगे

Wed, 19 Feb 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा कॉलोनी के निकट किसी व्यक्ति ने गाय को तेजधार हथियार से अधमरा कर दिया। गाय को तड़पता देख इसकी सूचना हर-हर महादेव रूगण गउशाला को दी गई।
विज्ञापन


गउशाला अध्यक्ष पराग धवन और कर्ण अत्रि ने बताया कि सुमित मखीजा, संदीप कुश, राजेश गर्ग, गौरव बहल और श्याम सैनी सहित कई गो भक्त जख्मी गाय को गाड़ी में लादकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डॉ. सतपाल ने गाय को 40 टांके लगाए। दुखद है कि गाय का पेट भरने की बजाय लोग चोरी-छिपे बेजुबानों पर कहर बरपाते हैं।

गो रक्षा दल के सदस्य पराग धवन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गायों पर बर्बरता करता पाया गया तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी और ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें