फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म : माजरा

Tue, 18 Feb 2014 11:52 PM IST
पाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रामपाल माजरा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी हो सकते हैं जिस कारण से इनेलो के कार्यकर्ताओं को अभी से हर समय अपनी कमर कस कर रखनी पड़ेगी। इनेलो कार्यकर्ता अपने को मात्र कार्यकर्ता न समझें बल्कि भावी मुख्यमंत्री समझें। गांव चंदाना में इनेलो के जन जागरण अभियान के तहत प्रजापति चौपाल में उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में से कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


हजकां व भाजपा का भी प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है।  इस पार्टी के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में फंस चुके हैं और कई जल्दी ही पकड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं में बगावत के सुर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार घोषणाएं तो करती है लेकिन उन पर अमल नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 व 2009 में किसानों को धान पर 50 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा का लाभ आज तक किसानों को नहीं मिला है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह नंबरदार, तारा चंद, शमशेर, रामचंद्र, शेर सिंह, सुलतान, राजकुमार, सत्यवान, बलजीत, रामसिंह, सुरेश कश्यप, कृष्ण कश्यप, सतवीर मलिक जाखौली, दरबारा सोंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें