फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेरी जिंदगी में दखल न दो, कहकर दंपती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मैं अपनी जिंदगी खुद जीना चाहता हूं, आप दखल न दो....। मां से यह बात कहकर घर से निकले बेटा और बहू लापता हैं। मां की शिकायत पर रामनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी सुमन रानी ने बताया कि उनका बेटा संदीप और बहू अंजली 24 अप्रैल की दोपहर दो बजे घर से ससुराल पानीपत जाने की बात कहकर निकले थे। 27 अप्रैल तक दोनों घर वापस आए और उनसे झगड़ने लगे।
विज्ञापन

बेटे ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी खुद ही जीना चाहता हूं, आप मेरी जिंदगी में दखल न दो, इतना कहकर रात करीब आठ बजे घर से दोनों चले गए और तब से उनका फोन बंद है। दोनों के बारे में रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पता किया है, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें