फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 200 रुपये के चावल के विवाद में दंपती पर चाकू से हमला

विज्ञापन
महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाते परिजन स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। उत्तम नगर क्षेत्र में 200 रुपये के चावल लौटाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकान पर कहासुनी के बाद दुकानदार महिला ग्राहक के घर पर पहुंच गई। तीन युवकों को बुला लिया। सोनी और उनके पति अजय दास पर तीनों युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायल हैं और जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
सोनी ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और उत्तम नगर में किराये पर रहते हैं। वह मंगलवार की रात एक दुकान से 200 रुपये के चावल खरीदकर लाई थी। घर पहुंचने पर चावल मोटा निकला, जिसे वह इस्तेमाल नहीं करना चाहती थीं। अगले दिन वह वापस करने दुकान पर पहुंचीं। दुकानदार से कहा कि चावल वापस ले लिए जाएं। आरोप है कि दुकानदार ने 50 रुपये काटने की बात कही। सोनी ने इसका विरोध किया और कहा कि चावल का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसी दौरान दुकानदार ने कहा कि चावल आधा किलो कम है। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने चावल का थैला दुकान के बाहर फेंक दिया। सोनी खाली थैला उठाकर घर लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना है कि जब वह घर पहुंचीं तो महिला दुकानदार पहले से वहां मौजूद थीं। साइकिल खड़ी करते ही दुकानदार ने उनके मुंह पर थप्पड़ मार दिया। जवाब में सोनी ने भी थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दुकानदार वहां से चली गई और थोड़ी देर में तीन युवकों को साथ लेकर लौटी। आरोप है कि तीनों युवकों ने सोनी और उसके पति अजय दास पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
डीएसपी संदीप का कहना है कि हमले में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। मामले में नामजद शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें