फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया ने दी दस्तक, संभल कर पीए पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गर्मी का सीजन शुरू होते ही डायरिया के केस सामने आने लगे हैं। इस सीजन में डायरिया के आठ केस सामने आ चुके हैं। ये वो मामले हैं जो स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इससे अलग बड़ी संख्या में प्राइवेट अस्पतालों में भी डायरिया के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि डायरिया के अधिकतर मरीज उन क्षेत्रों से हैं, जहां पीने के पानी के सैंपल फेल आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मार्च महीने में 151 जगहों से पानी के नमूने लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट अप्रैल में आई थी। इसमें 13 नमूने फेल मिले थे, जिसमें सेक्टर-13 डिस्पेंसरी क्षेत्र के तीन नमूनों में क्लोरीन की मात्रा अधिक पाई गई थी। वहीं सिटी डिस्पेंसरी क्षेत्र में दो और शिव कॉलोनी क्षेत्र से दो नमूने फेल आए थे। इससे अलग ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी सग्गा, सांभली में भी तीन जगहों से लिए गए पानी के नमूने फेल आए थे। बताया जा रहा है कि सिटी डिस्पेंसरी और शिव कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों से ही डायरिया के अधिक मरीज मिल रहे हैं, जहां पानी के सैंपल फेल मिले थे।
डायरिया के साथ-साथ नागरिक अस्पताल में बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले दो दिन से हुए मौसम परिवर्तन के बाद इसमें इजाफा हुआ है। नागरिक अस्पताल के अलावा मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में भी बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें