फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उलझन में उपभोक्ता, नहीं ले पा रहे योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। वेंडरों के रेट में अंतर और बीपीएल परिवारों की ओर से एकमुश्त राशि जमा नहीं करा पाने के कारण प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिकांश लोग फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।
करीब एक वर्ष पहले शुरू की गई इस योजना में प्रदेशभर के 58261 लोगों ने आवेदन किया है, पर अभी तक इनमें से केवल 6957 लोग ही योजना का लाभ उठा रहे हैं। सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए करीब 1 लाख 40 हजार रुपये जमा कराने पड़ते हैं। हालांकि हर वेंडर के अलग-अलग रेट हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत दो किलोवाट लोड तक 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट की सब्सिडी प्रदेश सरकार की ओर से दी जाती है। वहीं तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है। घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए 1 लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले पात्र परिवारों को दो किलोवाट तक 60 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र व 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी राज्य सरकार की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन

सोलर पावर प्लांट लगाने पर औसतन 300 यूनिट तक का बिजली उत्पादन होता है। वहीं एक लाख 80 हजार रुपये से तीन लाख तक की आय वाले परिवारों को दो किलोवाट तक केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपए सब्सिडी व प्रदेश सरकार की ओर से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाती है। इससे भी औसतन 300 यूनिट तक का बिजली उत्पादन होता है। योजना में बिजली निगम की वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर परिवार पहचान पत्र की मदद से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पीपीपी में पंजीकृत मोबाइल नंबर होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें