फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा 42 सड़कों का निर्माण : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें विधायक रामकुमार कश्यप ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निवारण कर दिया गया और प्रशासन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से फोन पर बात कर उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जल्द करोड़ों रुपये की लागत से हलके की 42 सड़कों का नव निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक के सामने गांव बीड़ माजरी निवासी सुरजीत सिंह ने राशन कार्ड बनवाने, नन्हेडा निवासी गौरव ने विधुर पैंशन बनवाने, ग्राम पंचायत रंदौली में कब्रिस्तान की चाहरदीवारी करवाने, खेड़ा निवासी सीमा देवी ने वसीयत के आधार पर इंतकाल दर्ज करवाने, जनेसरों निवासी लखविंद्र सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने, चंद्रभान निवासी गढ़ी गुजरान ने मकान की ग्रांट दिलवाने बारे, गांव छापर निवासी पम्मी देवी ने कच्चे मकान की ग्रांट दिलवाने बारे, हैबतपुर निवासी कमला देवी ने आर्थिक सहायता दिलवाने, सीमा देवी निवासी शाहपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान राशि दिलवाने संबंधी मांगें रखी। इनमें से कुछ का मौके पर समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें