फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान, रखा उपवास

विज्ञापन
महात्मा गांधी चौक पर प्रदर्शन करते काग्रेंस के सदस्य। संगठन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत पार्टी की ओर से रविवार को महात्मा गांधी चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य ने की।
धरना प्रदर्शन महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ और शाम 4:00 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को मजबूत करने की मांग उठाई। शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन

वहीं पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि मनरेगा योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने की थी। जिसका उद्देश्य हर गरीब परिवार को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस योजना को समाप्त करने की मंशा से लगातार इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनरेगा अभियान के जिला करनाल प्रभारी फोम लाल, जिला शहरी प्रधान पराग गाबा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य, सुरेश गुप्ता, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, सतपाल रोड, मनोज वधवा, राजेश चौधरी, राजेंद्र बल्ला, ओम प्रकाश सलूजा, तेजेंद्र मान सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें