फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में साइकिल यात्रा निकाल कर सरकार के प्रति रोष जताया। असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी चौक से साइकिल यात्रा शुरू की। बस स्टैंड, कमेटी चौक, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक गोगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही। गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। सब्जियों के रेट पहले से सात गुना ज्यादा हो गए हैं। खाद्य वस्तुओं के दाम में भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा घरेलू गैस सिलेंडर का रेट जो 2014 में 350 रुपये हुआ करता था, वह आज 858 रुपये हो गया है। कहा कि कांग्रेस राज में हरियाणा में दाल-रोटी योजना चालू करके 20 रुपये किलो दाल राशन डिपो के माध्यम से दिया गया था। उस योजना बंद करके व महंगाई को बढ़ाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया है।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी के तहत जिन वस्तुओं पर पांच प्रतिशत टैक्स था उन वस्तुओं पर 18 व 28 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बजाय उल्टा पेट्रोल पर जो एक्साइज ड्यूटी कांग्रेस राज में 9.48 रुपये प्रति लीटर थी, अब 32.90 रुपये प्रति लीटर कर दी है। डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपये प्रति लीटर थी, अब 31.80 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर जनता को लूटा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में पूर्व विधायक भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक बंताराम, नवजोत कश्यप, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश गुप्ता मतलौडा, अरुण पंजाबी, राजिंद्र बल्ला, ललित बुटाना, लीगल सैल चेयरमैन अमृतलाल एडवोकेट, लीगल सैल के स्टेट चेयरमैन केके देशवाल, राजकिरण सहगल, बिंदर मान, सूबे सिंह, सुनहरा वाल्मीकि, श्रवण कुमार, नरेश संधू, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा, जोगिंद्र नली, दीपक, साहिल शर्मा, जोगिंद्र वाल्मीकि व राजबीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें