फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने उठाई आवाज - फोटो : महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
- नीट पेपर लीक, ईंधन मूल्य वृद्धि पर निकाला रोष मार्च
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की ओर से प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष पराग गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 से लघु सचिवालय तक मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पराग गाबा ने कहा कि आज देश का युवा पेपर लीक के कारण अपने सपनों को टूटता देख रहा है जबकि किसान बढ़ती खेती लागत से परेशान है। उन्होंने कहा कि आम आदमी महंगाई की मार से जूझ रहा है और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है। वहीं पूर्व विधायक बख्शीश सिंह ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों को सरकार की विफलता बताया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन की बड़ी भागीदारी रही। ज्ञापन में पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और ईंधन कीमतों में राहत की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें