फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाएगी कांग्रेस : जडौला

Fri, 03 Jan 2014 12:16 AM IST
ढांड
विज्ञापन
विज्ञापन
हैफेड जोन करनाल के डायरेक्टर और युवा कांग्रेस नेता रामचंद्र जडौला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा गोहना की जनशक्ति रैली में की गई घोषणाओं को नववर्ष में लागू करके हर वर्ग के लोगों को तोहफे दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष को इनक्लुसिव ग्रोथ वर्ष के रूप में मना रही है। इससे प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आएगी। जडौला नई अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नववर्ष में लागू की गई घोषणाओं से जहां प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा, वहीं हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। बिजली के बिला पर 200 रुपये की छूट से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके में मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान जडौला द्वारा करोड़ों रुपये की ग्रांट विकास कार्यों के लिए बांटी गई है। हर वर्ग के बेरोजगार युवाओं को योग्यता और प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाया गया है। जडौला ने दावा किया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और तीसरी बार कांग्रेस सीएम हुड्डा के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाकर सत्तासीन होगी।

उन्होंने कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर सरकार और मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का घर-घर जाकर प्रचार करें और लोगों को पार्टी से जोड़ें।  इस मौके पर पूर्व सरपंच होशियार धेरड़ू, जसमेर गुर्जर ढांड, बलबीर शर्मा, महेंद्र जडौला, सतपाल डडवाना, रमेश पूंडरी, कर्मबीर पबनावा, सूरज मैहला, रविकांत जडौैला, सुभाष धेरड़ू, बलकार सिंह ढांड, शेरसिंह धेरड़ू, संजीव चूहड़माजरा, साहब सिंह बंदराना, भीम खेड़ी साकरा और अनिल पबनावा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें