फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के जवान मर रहे हैं और मोदी जी चुपचाप बैठे हैं : तंवर

Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि देश की सीमाओं पर जवान शहीद हो रहे हैं और 56 इंच का सीना कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुपचाप बैठ कर तमाशा देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में जातीय दंगे करवाकर भाईचारा खराब कर दिया है, इसलिए पूरे प्रदेश में हरियाणा जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर रविवार को एक निजी गार्डन में कांग्रेस नेता धर्मपाल राणा व वीरेंद्र चौहान की ओर से आयोजित हरियाण जोड़ो कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष तंवर व दूूसरे नेताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष तंवर ने कार्यकर्ताओं को त्याग व स्वार्थ की राजनीति से ऊपर उठकर पार्टी के साथ लोगों को जोड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी का सच्चा सिपाही वहीं होता है, जो पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है। उन्होंने बीजेपी व इनेलो पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि आने वाले समय में इनेलो का नाश व बीजेपी का सत्यानाश होना निश्चित है। बीजेपी ने चुनाव से पूर्व जनता से जो वायदे किए थे, उनमें से किसी भी वायदे का पूरा नहीं किया।

उन्होंने बीजेपी पर प्रदेश में जमीनों पर अवैध कब्जे करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार पूंजिपतियों की सरकार है और उन्हीं को फायदा पहुंचा रही है। गरीब लोगों के हितों से उनका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उड़ी में हुए हमले से हमारे देश के जवान शहीद हो गए। यह कोई पहला मामला नहीं है, बीजेपी की सरकार के दो साल के कार्यकाल में काफी सीजफायर हो गए हैं, लेकिन सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान की दुर्गति हो रही है। सरकार ने अभी तक भी सरकारी खरीद शुरू नहीं की। जिससे मंडियों में धान कौड़ियों के भाव बिक रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश ढांडा, पूर्व सरपंच कृष्ण कुटेल, कृष्ण बसताड़ा, वीरेंद्र चौहान, राजीव सैन, डॉ. सुनील पंवार, प्रेस प्रवक्ता किशोर नागपाल, राजेंद्र कल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें