फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करके निरोग रहने का संदेश दे गई राहगीरी

Mon, 26 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
राहगीरी में बनाई गई रंगोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल के सेक्टर-12 में आयोजित राहगीरी का रंग हर बार की तरह इस बार भी अलग ही अंदाज में दिखाई दिया। इस बार राहगीरी शहरवासियों को योग करके निरोगी रहने का संदेश दे गई। राहगीरी में बनाई गई रंगोली ने देश की प्राचीन धरोहर योग के महत्व को दर्शाया और लोगों को योग से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन


योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने लोगों को योग करवाया और बीमारियों को दूर रखने की बात भी कही। उन्होंने लोगों को योग से होने वाले फायदे और योग करने के सही तरीके से परिचित करवाया। बच्चों से लेकर उम्र दराज लोगों भी योग कक्षा का हिस्सा बने रहे। वहीं शहर के लोगों ने एसपी पंकज नैन की तारीफ करते हुए कहा कि एसपी ने पुलिस और जनता के बीच की दूरी को राहगीरी के माध्यम से समाप्त कर दिया है।

हर बार राहगीरी के माध्यम से लोग अलग-अलग प्रकार की प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर मनोरंजन करते है। सप्ताह भर के कार्य करने से आई थकावट को राहगीरी के माध्यम से मात्र दो घंटो में ही छू मंतर किया जा सकता है। इसलिए शहरवासियों को राहगीरी के दिन प्रतिदिन लगाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाबी व हरियाणवी गानों पर थिरके युवा
राहगीरी में जहां लोगों ने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सीखे। वहीं कुछ युवा बनाई गई दो स्टेजों पर हरियाणवी व पंजाबी गानों की धुनों पर थिरकते नजर आए। बच्चों ने लगातार नाच-गाकर मनोरंजन किया। वहीं युवाओं ने अन्य कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है। युवाओं ने अपने गानों, चुटकुलों व अन्य माध्यम से अपनी प्रतिभा पेश कर लोगों को खूब मनोरंजन किया। राहगीरी में आने वाले लोगों ने कबड्डी, ताइक्वांडो, वालीबॉल, सिंगिंग, पेंटिंग व रस्सी कूद, साइक्लिंग, तीरंदाजी व शूटिंग में भी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें