फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अस्पतालों में खाली पदों के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में हो रही अनियमितता के लोगों में पर्चे बांटते कांग्रेस के पदा​धि - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से खाली पड़े पदों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मानव शृंखला बनाकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन के जरिये हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग तो निजी अस्पतालों में इलाज करा लेते हैं लेकिन गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई अस्पतालों की इमारतों का क्या लाभ, जब उनमें पर्याप्त स्टाफ ही उपलब्ध नहीं है।
वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल कागजों में विकास दिखा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर निर्मला चौहान, सुखविंद्र सिंह, सुमित पाल सिंह, रविंद्र बबलू, मिथलेश चौधरी, राय सिंह गुर्जर संग्राम सिंह राणा, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में हो रही अनियमितता के लोगों में पर्चे बांटते कांग्रेस के पदाधि- फोटो : 1

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में हो रही अनियमितता के लोगों में पर्चे बांटते कांग्रेस के पदाधि- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें