फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पोर्टल न चलने से गुस्साए किसान, लगाया जाम

Thu, 16 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
रादौर में एसके रोड पर सड़क के बीचो बीच खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रालियों। संवाद
विज्ञापन
रादौर। अनाज मंडी रादौर में बुधवार को गेटपास पोर्टल न चलने से गुस्साए किसानों ने एसके रोड पर ट्रैक्टर-ट्राॅलियां खड़ी कर जाम लगा दिया। किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। लगभग एक घंटा लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंचे के लिए आसपास के लिंक रोड का रुख करने लगे। संदीप टोपरा ने बताया कि प्रशासन ने बिना तैयारी किए ऑनलाइन पद्धति लागू कर दी है। जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे है। किसान सुबह से भूखा-प्यासा अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी में पहुंच जाता है, उसके बाद किसान मजबूरन सरकार के ऑनलाइन गेटपास कटने की बाट देख रहे है। लेकिन अनाज मंडी कर्मचारी गेटपास साइट स्लो होने या बंद होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार रादौर अशोक कुमार, मार्केट कमेटी सचिव राजीव चोपड़ा किसानों को समझाने पहुंचे। ऑफलाइन गेटपास काटे जाने व किसानों को इंतजार न करने की बात पर तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।

रादौर में एसके रोड पर सड़क के बीचो बीच खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रालियों। संवाद

रादौर में एसके रोड पर सड़क के बीचो बीच खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रालियों। संवाद

रादौर में एसके रोड पर सड़क के बीचो बीच खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रालियों। संवाद

रादौर में एसके रोड पर सड़क के बीचो बीच खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रालियों। संवाद

रादौर में एसके रोड पर सड़क के बीचो बीच खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रालियों। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें